नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, पीछा कर करता था हमला; हत्या और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, पीछा कर करता था हमला; हत्या और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर ब

सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा आरोपी, पूर्व में भी महिला संबंधी अपराध में जा चुका है जेल

रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में महिला की हत्या और एक अन्य महिला से मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अकेली महिलाओं को देखकर उनका साइकिल से पीछा करता था और मौका पाकर उन्हें निशाना बनाता था। हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या किए जाने का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन तथा पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर श्री स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन श्री रॉबिन्सन गुडिया की सतत निगरानी में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2026 को न्यू स्वागत विहार के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। मृतिका की बाईं आंख के ऊपर चोट तथा शरीर के अन्य हिस्सों में खरोंच के निशान मिले। जांच के बाद मृतिका की पहचान बोरियाकला, थाना मुजगहन निवासी महिला के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और खरोंच के निशान के साथ पानी में डूबने से श्वास अवरुद्ध होने को मृत्यु का कारण बताया गया। इसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


इसी थाना क्षेत्र में 5 अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे सेजबहार की एक महिला अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बेकरी दुकान के पास एक अज्ञात युवक ने उसका पीछा किया और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला को नाली में धक्का देकर गिराया और उसके साथ मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। इस मामले में भी मुजगहन थाने में अपराध दर्ज किया गया था।
दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आठ से अधिक अलग-अलग टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थलों के अलावा आसपास के संभावित मार्गों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई और पूर्व में इसी तरह के अपराधों में संलिप्त आरोपियों तथा हाल ही में जेल से बाहर आए लोगों की भी पड़ताल की गई।


पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान टीम को सेजबहार निवासी देवेन्द्र कुमार साहू के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ने महिला की हत्या सहित दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस के अनुसार आरोपी अक्सर अकेली महिलाओं को देखकर साइकिल से उनका पीछा करता था। हत्या वाली घटना में भी उसने महिला को अकेले जाते देखा और साइकिल से उसका पीछा किया। बाद में उसके साथ झूमाझटकी कर उसे पानी के पास ले गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसका गला दबाकर तथा मुंह और नाक पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मृतिका का मोबाइल अपने साथ लेकर साइकिल से मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त साइकिल तथा घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं।
जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार थाना मुजगहन में वर्ष 2017 में दर्ज दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं के मामले में आरोपी को न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा थाना टिकरापारा में भी उसके विरुद्ध मामला दर्ज रहा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेन्द्र कुमार साहू उर्फ राकेश उर्फ मंछला, पिता तुकाराम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेजबहार आमापारा, थाना मुजगहन, जिला रायपुर के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और मैदानी जांच को एक साथ जोड़कर आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now