पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय रायपुर
गाली-गलौज के बाद हत्या की नीयत से किया वार, रामनगर पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार गुप्ती भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को प्राथमिकी दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार रामनगर, गुढ़ियारी निवासी ठाकुर राम साहू टाइल्स फिटिंग का काम करता है। 15 अगस्त 2026 को उसका रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने उसे बाद में देख लेने की धमकी दी थी।

अगले दिन 16 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे प्रार्थी खाना खाने के बाद अपने घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू और मोहन दास मानिकपुरी वहां पहुंचे और उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
प्रार्थी ने जब इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने अपने पास रखे धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 338/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 109(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 26 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी रामनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देना शुरू किया।
पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गुप्ती भी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश दास मानिकपुरी उर्फ सोनू, पिता गुलाब दास मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अकोली, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा तथा मोहन दास मानिकपुरी, पिता स्वर्गीय गुलाब दास मानिकपुरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी लक्ष्मण नगर गली नंबर 03, मीणा किराना स्टोर्स के पास, रामनगर, थाना गुढ़ियारी, रायपुर शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































