नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ध्वजारोहण के साथ वीर शहीदों को किया नमन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के दर्री स्थित हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्युत संयंत्र परिसर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के छह छंदों का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता श्री एचके सिंह ने देश के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया।


समारोह के दौरान मुख्य अभियंता श्री एचके सिंह ने विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह का संदेश वाचन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक प्रतिबद्धता और टीम भावना के कारण एचटीपीएस लगातार उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित कर रहा है।


उन्होंने बताया कि विद्युत संयंत्र की इकाई क्रमांक 3 एवं 4 में डीडीसीएमआईएस की कमीशनिंग के बाद निष्क्रिय ऑटो लूप्स को रेनोवेशन सर्कल की टीम ने भेल, सीएंडआई-दो, बीएमडी-दो एवं ऑपरेशन-दो के सहयोग से सफलतापूर्वक कमीशन किया। दोनों इकाइयों में ऑटो लूप्स, सीएमसी एवं एफजीएमओ की सफल कमीशनिंग के साथ 16 फरवरी 2026 को इकाई क्रमांक 3 एवं 4 में पीजी टेस्ट भी सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी।


119 दिन से अधिक लगातार विद्युत उत्पादन का बनाया कीर्तिमान

स्वतंत्रता दिवस समारोह में एचटीपीएस की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि 210 मेगावाट की इकाई क्रमांक 1 ने वर्ष 2025-26 में 25 फरवरी से 26 जून 2026 तक कुल 119 दिन 18 घंटे 54 मिनट तक निरंतर विद्युत उत्पादन कर महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया।

वहीं दिसंबर 2025 में इकाई ने 100.43 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 156.915 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जो अब तक के तीसरे सबसे अधिक विद्युत उत्पादन के कीर्तिमानों में शामिल है।


इसी तरह 500 मेगावाट की इकाई क्रमांक 5 में वर्ष 2025-26 के दौरान मेकअप वाटर की खपत 0.75 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष के 0.80 प्रतिशत की तुलना में 0.05 प्रतिशत कम है। मुख्य अभियंता ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित टीम को भी शुभकामनाएं दीं।


          2×660 मेगावाट परियोजना के कार्य में तेजी
मुख्य अभियंता ने बताया कि नई 2×660 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना की स्थापना के कार्य में लगातार प्रगति हो रही है और इसे गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के अंतर्गत विभागीय अस्पताल द्वारा राखड़ बांध से प्रभावित गांवों में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।


इसके साथ ही प्रशिक्षण विभाग द्वारा विद्यार्थियों और युवाओं के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर, कौशल उन्नयन एवं कैरियर मार्गदर्शन जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए मुख्य अभियंता ने संबंधित विभागों की सराहना की।


उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तर पर सहायक अभियंता अंकित कुमार जैन को मुख्यालय डंगनिया, रायपुर में पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 5 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया।


मुख्यालय की अनुशंसा पर एचटीपीएस में मुख्य अभियंता श्री एचके सिंह ने कार्यपालन अभियंता प्रभाकर साहू एवं संयंत्र सहायक श्रेणी-एक ब्रिजेश विश्वकर्मा को पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 1 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।


इसके अलावा सात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत मंडल एवं पावर कंपनी में दीर्घसेवा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। स्थानीय स्तर पर 36 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जबकि 25 समूह पुरस्कार भी प्रदान किए गए। श्रमिक साथियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 22 ठेकाश्रमिकों को भी पुरस्कृत किया गया।


समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके जोशी, आरके पांडे, एके शाह, केएनबी राव, एससी पाठक, एसके नायर, परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल सहित संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी सिंह एवं महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रमिक संघों के पदाधिकारी और सदस्य भी समारोह में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह ने एचटीपीएस परिसर में राष्ट्रभक्ति, उपलब्धियों और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने देश की प्रगति के साथ विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में संयंत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
**अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।**

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now