नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर मुराई कछार शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने की पूजा-अर्चना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर मुराई कछार शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धा, भक्तों ने की पूजा-अर्चना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- दीपक पटेल


भगवान शिव की आराधना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि और खुशहाली, भक्तों के सहयोग से हुआ प्रसादी वितरण


कोरबा ACGN:- जवाली के मुराई कछार स्थित शिव मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, वैभव और खुशहाली की कामना की।


सावन सोमवार के अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने जोड़ों के रूप में भगवान शिव की पूजा की। इनमें नितेश-जानकी, राहुल-छोटी, हेमलाल-पदमा, राम-बारी, दीपक-तीजबाई तथा पवन-पुष्पा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। नागपंचमी के कारण भी मंदिर में भक्तों की विशेष आस्था देखने को मिली।


इस धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों के सहयोग से प्रसादी वितरण की व्यवस्था की गई। प्रसादी दान एवं आयोजन में अंकित अग्रवाल (मोंटू सेठ), मनोज कुर्रे, भोलू प्रजापति, वीरेंद्र नामदेव, पूरन पटेल एवं राजाराम का विशेष सहयोग रहा। वहीं दुलहीकछार निवासी मानु भाई पटेल की ओर से बूंदी एवं नारियल प्रसादी के लिए प्रदान किया गया।


ढेलवाडीह-मोहनपुर के अर्पण युगल परिवार की ओर से भी श्रद्धा भाव के साथ प्रसादी की व्यवस्था कर मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

प्रसादी वितरण व्यवस्था में युवा कार्यकर्ताओं मनोज कुमार पटेल, राहुल एवं महिपाल सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवाओं ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित करने के साथ ही आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।


सावन सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक एवं देवी-देवताओं के प्रमुख स्थलों के दर्शन के लिए भी रवाना हुए। महिलाओं का एक दल पाली के चैतुरगढ़ स्थित शंकर खोला मंदिर तथा सड़कपारा की ओर गया।

वहीं बाजारपारा के युवाओं का दल अमरकंटक स्थित महादेव मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचा। खालेपारा के श्रद्धालुओं ने कनकी के कनकेश्वर धाम तथा मुख्य मार्ग के भक्तों ने चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।


मुराई कछार शिव मंदिर में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने प्रसादी दान, पूजा-अर्चना और व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं युवा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से धार्मिक आयोजनों की गरिमा और बढ़ जाती है। सावन के अंतिम सोमवार को आयोजन को और व्यापक रूप देने की तैयारी भी की जा रही है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now