नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिवपुर हाईवे पर भयावह सड़क हादसा, अज्ञात स्कूटी सवार गंभीर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिवपुर हाईवे पर भयावह सड़क हादसा, अज्ञात स्कूटी सवार गंभीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव

पुलिस ने घायल को रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, हालत गंभीर

सूरजपुर ACGN:- सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में हाईवे पर एक स्कूटी सवार का भयावह सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।


बताया जा रहा है कि हादसे में स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार किया जा रहा है।


हादसे के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक घायल स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस द्वारा उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now