बरहमपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, जगह-जगह तिरंगे को दी गई सलामी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम
विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और बस्तियों में देशभक्ति का माहौल, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गंजाम ACGN:- भारत की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बरहमपुर शहर सहित गंजाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गांव से लेकर शहर तक लोगों ने जाति, धर्म और राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जगह-जगह तिरंगा फहराया गया और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बरहमपुर के प्रहलाद नगर स्थित मालवाणी मंदिर के समीप मां सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर सैन एंड नील फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी पी. धर्मा राव, गंजाम बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त संपादक एवं युवा अधिवक्ता असित कुमार सावत, समाजसेवी विष्णु प्रसाद त्रिपाठी, ललित महाराणा तथा विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र बेहरा सहित अन्य अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से भर उठा। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को चॉकलेट, बिस्किट सहित अन्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में आगा साही शहरी स्वास्थ्य केंद्र में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा प्रभारी डॉ. नलिनी कांत पाढ़ी ने की। स्थानीय पार्षद संतोष कुमार सेठी, जन आरोग्य समिति के सदस्य अनिल कुमार चौधरी सहित फार्मासिस्ट सनातन प्रधान, तकनीशियन सौम्य रंजन साहू, आंकड़ा संचालक शुभम राउल तथा स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े रवि, मुना, रंजन और शांतुनु सहित चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं एएनएम उपस्थित रहीं।
लक्ष्मीनरसिंह साही क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। युवा अधिवक्ता असित कुमार सावत एवं अनिल कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया तथा उपस्थित लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अतिथियों द्वारा चॉकलेट, बिस्किट सहित अन्य सामग्री वितरित की गई।
पूरे गंजाम जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाई। आयोजकों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को स्मरण करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का दिन भी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space










































